खाली पेट न खाएं ये चीजें, सेहत हो सकती है खराब


By Prakhar Pandey17, May 2023 10:44 AMnaidunia.com

भूख

भूख लगने पर अक्सर लोग खाली पेट किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिसके सेवन से खराब हो सकती हैं आपकी सेहत।

आंतों को नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका खाली पेट सेवन करने से आंतों (intestine) को नुकसान पहुँच सकता हैं। 

केला

केले में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, ऐसे में सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर में पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा असंतुलित हो सकती हैं।

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों को तो बिल्कुल भी खाली पेट केले का सेवन नहीं करना चाहिए। केले में अच्छी मात्रा में शुगर पाई जाती हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं।

सेब

डॉक्टर्स जहां रोज सेब खाना हेल्दी बताते हैं वहीं आयुर्वेद के मुताबिक खाली पेट सेब का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

खीरा

गर्मी के महीने में खीरा खाना बेहद फायदेमंद होता हैं। लेकिन खाली पेट खीरा खाने के आपको पेट में दर्द की समस्या हो सकती हैं।

चाय

भारत में सुबह उठते ही चाय सबसे ज्यादा पूछे जाने वाली चीजों में से एक हैं। लेकिन सुबह में खाली पेट चाय पीने से भी आपको गैस से जुड़ी परेशानियां में इजाफा हो सकता हैं।

मसालेदार खाना

खाली पेट मसालेदार खाना खाने से पेट में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। मिर्च मसाले वाले खाने से पेट में जलन, ऐंठन और अपच की समस्या हो सकती हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

ग्लोइंग स्किन के लिए रोज सुबह खाएं ये सुपरफूड्स