सेहत के लिहाज से दही का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को सीधा लाभ पहुंचाता है।
दही को खाना फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ दही को खाना सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं इन फूड्स के बारे में।
दही और प्याज को एक साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए। यदि आप दोनों चीजों का साथ सेवन करते हैं तो उल्टी, एसिडिटी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मछली खाने वाले लोग जानते होंगे के इसके साथ दही का सेवन करना सही नहीं होता है। अगर आप दही और मछली साथ खाते हैं तो आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानी हो सकती है।
अगर दही और उड़द दाल एक साथ पेट में जाते हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उदाहरण के तौर पर एसिडिटी, सूजन और दस्त लगने की समस्या हो सकती है।
अगर दही और उड़द दाल एक साथ पेट में जाते हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उदाहरण के तौर पर एसिडिटी, सूजन और दस्त लगने की समस्या हो सकती है।
घी से बने पराठों को दही के साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में पाचन प्रक्रिया का कार्य काफी हद तक प्रभावित होता है।
दूध और दही को भी एक साथ खाने से बचना चाहिए। अगर इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है तो दस्त, एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है।
दही के साथ खट्टा फल खाने की गलती भी न करें। दही और खट्टे फल साथ खाने से डाइजेशन की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है।