कार्यालय में काम के बोक्ष के चलते लोग भूख लगे होने पर भी समय पर खाना नहीं खा पाते है। आइए जानते है ऑफिस में हर थोड़ी देर में ऊर्जावान रहने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?
ब्रेकफास्ट और लंच को भी लोग काम के चलते स्किप कर देते है। ऐसा करना सेहत के साथ खिलवाड़ होते है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
काम के दौरान भी कुछ चीजों का सेवन करते रहने चाहिए। ऐसा करने से आप हमेशा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। थोड़ा-थोड़ा खाते रहने से भी शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और दिमाग भी चलता है।
आप काम करते हुए स्नैक्स का सेवन कर सकते है। मखाना, काजू, बादाम आदि को भूनकर भी आप अपने साथ रख सकते है। यह सभी आपको काम करने की भरपूर ऊर्जा देते है।
विटामिन, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व केले में पाएं जाते है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही, यह एक संपूर्ण आहार भी होता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सेब बीमारियों के खतरों को टाल सकते है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते है।
आयरन से भरपूर आयरन शरीर में खून को बढ़ाने का काम करते है। ऑफिस टाइम में थोड़ी-थोड़ी देर में अनार खाते रहना चाहिए। इसके सेवन से शरीर की थकान दूर होता है।
ऑफिस में काम करते समय खाना नहीं खा पाते तो ड्राई फ्रूट्स में किशमिश भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है।