डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं पड़ेगी चश्मे की जरूरत


By Sahil17, Jul 2023 01:36 PMnaidunia.com

आंखें

शरीर का महत्वपूर्ण अंग आंखों को माना जाता है। हमारी खराब लाइफस्टाइल का असर आंखों पर भी पड़ता है, जिसकी वजह से चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है।

फूड्स

डाइट में कुछ पोषक तत्व शामिल करने से हेल्थ समेत आंखों की रोशनी भी बढ़ जाएगी। चलिए जान लेते हैं कि इसके लिए किस तरह के फूड्स को खाना चाहिए।

आंखों की रोशनी

हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ फल और सब्जियां ऐसे होते हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे।

कलरफुल फल

आपको अपनी डाइट में कलरफुल फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इस तरह की चीजों को खाने से आंखों की रोशनी में सुधार आता है।

पीले और ऑरेंज फूड्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पीले, गहरे हरे और ऑरेंज कलर के फलों और सब्जियों को खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियां भी आंखों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए आपको ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

अंडा और मछली

अगर आप शाकाहारी नहीं है तो अंडा और मछली का सेवन भी किया जा सकता है। ये भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।

डॉक्टर

अगर आपको आंखों में किसी भी तरह की परेशानी महसूस होती है तो डॉक्टर से चेकअप कराना बेहद जरूरी है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मी में पेड़-पौधों को ऐसे रखें हरा-भरा