जरूरत से ज्यादा पलकों को झपकाना सही नहीं माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे आंखों की सेहत संबंधी कई समस्याओं का खतरा बढ़ता है।
अगर आप लगातार पलकें झपकाते हैं तो यह आंखों की थकान का संकेत हो सकता है। ऐसा स्क्रीन पर लगातार लंबे समय तक देखने की वजह से होता है।
मानसिक तनाव और चिंता भी पलकें ज्यादा झपकने का कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए तनाव और चिंता से खुद का बचाव करें।
दवाओं का ज्यादा सेवन करने का साइड इफेक्ट्स भी आंखों पर पड़ता है। जिससे पलक ज्यादा झपकने की समस्या हो सकती है।
धूल, धुएं या अन्य एलर्जी के संपर्क में आने से पलकें अधिक झपकने की समस्या हो सकती हैं। इतना ही नहीं, इससे आंखों में जलन भी महसूस हो सकती है।
आंखों में दृष्टि संबंधी समस्या होने पर हमारा दिमाग ज्यादा पलकें झपकाता है। पलकों के ज्यादा झपकने के पीछे यह भी एक अहम कारण हो सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि आंखों में नमी की कमी होने के कारण व्यक्ति पलक अधिक झपकाता है। इसके कारण आंखों में जलन होने की समस्या हो सकती है।
स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजारने की वजह से पलकें झपकाना सामान्य बात है, लेकिन ऐसा नियमित हो तो जांच जरूर करवाएं।