भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को आमतौर पर स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को मेंटली डिसआर्डर के तौर पर जाना जाता है।
शारीरिक से लेकर मानसिक बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करने से शरीर स्वस्थ भी रहता है।
आज बात कर रहे हैं कि एंग्जायटी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिसकी मदद से इस परेशानी से बाहर निकला जा सकता है।
सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। मेंटल हेल्थ के लिए भी सेब को फायदेमंद माना गया है। इतना ही नहीं, आपको डिप्रेशन और एंग्जायटी से भी राहत मिलेगी।
बादाम में मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे जरूरी और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बादाम को खाने से दिमाग को काफी हद तक रिलीफ मिल जाता है।
बादाम में मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे जरूरी और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बादाम को खाने से दिमाग को काफी हद तक रिलीफ मिल जाता है।
ज्यादातर लोगों का मानना है कि सौंफ खाने से पेट को फायदा मिलता है। हालांकि, सौंफ का सेवन पेट के अलावा मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है। सौंफ खाने से डिप्रेशन से बचने में मदद मिलती है।
एंग्जायटी और डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए दही का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, दही खाने से मूड रिफ्रेश हो जाता है। इसका सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।
बेस्ट पीपते खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, रोजाना एक प्लेट पपीता खाने से आप डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं।