पैर के अंगूठे में भी मनुष्य के जीवन से जुड़े कई राज छुपे होते है। आइए जानते है पैर के अंगूठे को देखकर आप किन बातों का पता लगा सकते है।
पैर के अंगूठे का आकार, उसका रंग और लंबाई देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि व्यक्ति का भविष्य कैसा हो सकता है।
अगर आपके अंगूठे के पास वाली उंगली बाकी उंगलियों से भरी है तो इसका अर्थ है की आप अधिक ऊर्जावान है और काम पूरा करके ही मानते है।
ऐसे लोग जिनके अंगूठे के पास वाली उंगली बड़ी होती है, वो अपनी लगन के बल पर सकारात्मक परिणाम हासिल करते हैं। इस प्रकार के लोग बेहद भरोसेमंद होते है।
कुछ लोगों में बाकी उंगलियों के मुकाबले अंगूठा लंबा होता है। इस प्रकार के लोग स्वाभाव से बेहद रचनात्मक होते है और कुछ नया करने का प्रयास भी करते रहते है।
लंबे अंगूठे वाले खुद को भीड़ से अलग रखने के लिए अपनी रचनात्मकता पर जोर देते है। लोगों के बीच इन्हें लेकर काफी आकर्षण रहता है। ऐसे लोग हमेशा कुछ नया करते है।
कुछ लोगों में पैर का अंगूठा और बराबर वाली उंगली एक समान होती है। ऐसे में लोगों का रौब दूसरों पर हमेशा चलता है। इस प्रकार के लोग स्वाभाव से जिद्दी भी होते है।
पैर का अंगूठा चौड़ा होना और उसमे गोलाई दिखाई देना काफी अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में काफी धन कमाते है। हालांकि, सफलता उन्हें 35 साल के बाद मिलनी शुरू होती है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।
अगर आपको पैरों के अंगूठे से जुड़ी यह स्टोरी जानकारीपूर्ण लगी तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com