डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें ये टेस्टी पिस्ता डिशेज


By Ekta Sharma29, Feb 2024 05:21 PMnaidunia.com

सेहत के लिए फायदेमंद

पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो मिडल ईस्ट देशों से आया था। हरे रंग के छोटे-छोटे दाने वाला पिस्ता सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

पिस्ता की टेस्टी डिशेज

पिस्ता कई डिशेज में, खासकर मीठी डिशेज में फ्लेवर लाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपके लिए पिस्ता से बनाई जाने वाली कुछ खास डिशेज लेकर आए हैं।

पिस्ता एनर्जी बॉल्स

पिस्ता को खजूर के साथ मिलाकर, इसके एनर्जी बॉल्स बना सकते हैं, जो स्नैक्स की तरह खाए जा सकते हैं। इसे आप चाहें तो अपने साथ ऑफिस या बच्चों को टिफिन में लंच के साथ दे सकते हैं।

पिस्ता चिया पुडिंग

पिस्ता और चिया दोनों ही सेहत के गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए इनकी पुडिंग खाना काफी हेल्दी होता है। यह मेपल सिरप, चिया सीड्स, पिस्ता और दालचीनी पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है।

पिस्ता टोस्ट

पिस्ता टोस्ट एक बहुत हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जिसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसे बनाने के लिए चीज में शहद और दालचीनी मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसे होल ग्रेन ब्रेड पर पिस्ता और एप्पल के साथ स्प्रेड करके खाएं।

पिस्ता योगर्ट बाइट

यह एक बहुत टेस्टी डेजर्ट बन सकता है। इसे बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करें और उसमें शहद, ब्लूबेरी जैम और पिस्ता को काटकर मिलाएं।

इस तरह बनाएं

इसके बाद एक ट्रे में बटर पेपर बिछाएं और उस पर इस मिश्रण को फैलाएं। इसके बाद इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह अच्छे से जम जाए, तो इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें और सर्व करें।

मोटी आइब्रो के लिए ऐसे लगाएं एलोवेरा और नारियल तेल