माथे की ये चंद लकीरें खोलती हैं सुख-सौभाग्य का राज


By Sahil17, Feb 2024 04:59 PMnaidunia.com

सामुद्रिक शास्त्र

शरीर पर मौजूद हर एक निशान का खास अर्थ सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है। माथे पर नजर आने वाली लकीरें भी इंसान के बारे में काफी कुछ बता देती है।

माथे की लकीरें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे पर कुछ लकीरें ऐसी होती हैं, जो इंसान को भाग्यशाली बनाती है। आज बात माथे की कुछ लकीरों को लेकर ही कर रहे हैं।

माथे की पहली लकीर

इंसान के माथे पर मौजूद पहली लकीर का संबंध धन-दौलत से होता है। यह लकीर जितनी साफ होती है, व्यक्ति उतना ही ज्यादा धनवान बनता है।

दूसरी लकीर का मतलब

माथे की दूसरी लकीर को स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह लकीर जितनी साफ होती है व्यक्ति का स्वास्थ्य उतना ही सही रहता है।

भाग्यशाली लोग

तीसरी रेखा बहुत कम लोगों के माथे पर पाई जाती है। माना जाता है कि यह रेखा केवल कुछ चंद भाग्यशाली लोगों के ही माथे पर होती है।

माथे की चौथी लकीर

ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के माथे पर चौथी लकीर होती है, ऐसे लोगों को 26 से 40 की उम्र में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, 40 के बाद इन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है।

पांचवी लकीर नहीं होती शुभ

माथे पर मौजूद पांचवी लकीर को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी लकीर वाले लोगों का जीवन हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है।

माथे की छठी लकीर

सामुद्रिक शास्त्र में माथे की छठी लकीर को दैवीय लकीर कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसे लोगों को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है।

यहां हमने जाना कि माथे पर मौजूद कौन सी लकीर आपको भाग्यशाली बनाती है। इस तरह की अन्य काम की जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com की खबरें

शिवरात्रि पर बनेगा 4 अद्भुत संयोग, चमकेगा आपका भाग्य