आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी काफी दमदार रहता है। आइए जानते है आईपीएल में किन विदेशी खिलाड़ियों ने मारे है सबसे ज्यादा छक्के?
2009 से 2021 के दौरान क्रिस गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 357 छक्के मारे थे। आईपीएल में गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए है।
एबी डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले थे। डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के मारे थे, इस दौरान एबी ने 3 शतक और 40 अर्धशतक मारे थे।
डेविड वॉर्नर ने 176 मैचों में 4 शतक और 61 अर्धशतक मारे है। अपने 15 साल के आईपीएल करियर में वॉर्नर ने 226 छक्के मारे है।
2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कायरन पोलार्ड ने 189 मैचों में 223 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है। आईपीएल में 223 छक्के लगाने वाले पोलार्ड ने 16 अर्धशतक ठोके थे।
आंद्रे रसल ने अपने आईपीएल करियर में 2012 से 2023 के बीच 193 छक्के मारे थे। रसेल ने इस टूर्नामेंट में 10 अर्धशतक लगाए है।
शेन वॉटसन ने 2008 से 2020 के बीच 145 मैचों में 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए थे। वॉटसन ने अपने आईपीएल करियर में 190 छक्के मारे थे।
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 2012 से 2023 के दौरान 124 मैचों में 158 छक्के मारे है। मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 18 अर्धशतक मारे है।
अगर आपको आईपीएल रिकॉर्ड्स से जुड़ी स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com