दिसंबर में इन 4 ग्रहों के गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव


By Prakhar Pandey22, Nov 2023 03:50 PMnaidunia.com

दिसंबर का महीना

साल के आखिरी महीने दिसंबर में 4 राशियों का गोचर होने वाला है। आज हम आपको बताएंगे कि 4 ग्रहों के गोचर से किन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। एक ग्रह जब दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका असर जातकों पर पड़ता है।

ग्रहों का परिवर्तन

दिसंबर के महीने में चार ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने वाले है। चार ग्रहों में शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध शामिल है।

मीन राशि पर प्रभाव

राशि परिवर्तन की अवधि में मीन राशि वालों पर भी प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में जरूरी हैं कि इस राशि के जातक सावधान रहे और समय अनुकूल होने पर ही अपने कामों को करें।

शुक्र का वृश्चिक राशि

25 दिसंबर 2023 को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर गोचर करेगा। शुक्र का यह गोचर मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। पिता और बेटे के रिश्ते बेहतर होंगे।

सूर्य का धनु राशि

पंचांग के मुताबिक, सूर्य का धनु में 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर गोचर होने वाला है। मीन राशि के लिए सूर्य देव का यह गोचर बेहद लाभकारी होगा। इस दौरान मीन राशि के जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

बुध का वृश्चिक राशि

बुध ग्रह दिसंबर माह में 28 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर वृश्चिक राशि में वक्री अवस्था में होंगे। इस दौरान मीन राशि के जातकों घरेलू और वैवाहिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ेगा।

मंगल का धनु राशि

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 27 दिसंबर को रात 11 बजकर 40 मिनट पर धनु राशि में होगा। इस गोचर से मीन राशि वालों के लिए प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हथेली में होती है खुजली, आ सकती हैं लक्ष्‍मी