क्या रात में बार-बार जाते हैं टॉयलेट? हो सकती हैं ये बीमारियां


By Sahil08, Jan 2024 08:00 AMnaidunia.com

बार-बार पेशाब आना

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों को रात के समय बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है। कुछ लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते और नजरअंदाज कर देते हैं।

शरीर को होने वाली परेशानियां

यदि आपको बार-बार रात के समय टॉयलेट जाना पड़ रहा है तो समझ लें कि ये कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए इन बीमारियों के बारे में जान लेते हैं।

यूरीनरी ट्रैक्ट में रुकावट

जिन लोगों को बार-बार पेशाब आता है तो उनके यूरीनरी ट्रैक्ट में रुकावट हो सकती है। बता दें कि यूरीनरी ट्रैक्ट में रुकावट होने के वजह से एक बार में मूत्राशय खाली नहीं हो पाता है।

यूरीनरी ट्रैक्ट में संक्रमण

होना बार-बार पेशाब करने के लिए जाने वाले लोगों को किडनी, ब्लैडर या यूरेथ्रा में संक्रमण हो सकता है। इसकी रोकथाम के लिए डॉक्टर को समय रहते दिखा लेना चाहिए।

किडनी की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किडनी से संबंधित परेशानी की वजह से भी बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

हार्मोन में बदलाव

अगर आपको रात के समय बार-बार पेशाब आने की वजह से टॉयलेट जाना पड़ता है तो इसके पीछे का कारण हार्मोन में बदलाव होना भी हो सकता है।

डायबिटीज का खतरा

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज का सामना कर रहे हैं। दरअसल, ब्लड शुगर के मरीजों को भी बार-बार पेशाब आने की परेशानी होती है।

स्ट्रेस लेना

यदि आप जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं तो भी आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कई बीमारियों में फायदेमंद हैं अरबी के पत्ते