Friday Remedies: शुक्रवार को ये चीजें खरीदने की आदत बना सकती है कंगाल


By Sahil15, Sep 2023 12:50 PMnaidunia.com

माता लक्ष्मी

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस घर पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती हैं, वहां के लोगों को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

शुक्रवार के उपाय

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके उनकी विशेष कृपा पाने में मदद मिलती है।

शुक्रवार को ना खरीदे ये चीजें

ज्योतिष के मुताबिक, शुक्रवार के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर इस नियम का उल्लंघन किया जाता है तो मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

पैसों का लेन-देन

धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

रसोई का सामान न खरीदे

ज्योतिष में उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन रसोईघर से जुड़ा कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा, पूजा-पाठ का समान खरीदे की भी मनाही होती है।

रसोई का सामान न खरीदे

ज्योतिष में उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन रसोईघर से जुड़ा कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा, पूजा-पाठ का समान खरीदे की भी मनाही होती है।

जमीन या प्रॉपर्टी न खरीदे

ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन जमीन या प्रॉपर्टी खरीदना भी शुभ नहीं होता है। इस दिन ऐसा करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

चीनी का न करें दान

शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्रवार के दिन चीनी का लेन-देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो सकती है।

सात्विक भोजन

शुक्रवार के दिन सात्विक भोजन खाने की भी सलाह दी जाती है। इस दिन नॉनवेज खाने से घर में मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ganesh Chaturthi 2023: गणपति स्थापना के ये हैं जरूरी नियम