शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, खुद चलकर आएंगी मां लक्ष्मी


By Sahil31, May 2024 02:32 PMnaidunia.com

शुक्रवार के उपाय

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से धन की देवी को प्रसन्न किया जा सकता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक मामलों में आने वाली चुनौतियां दूर हो जाएंगी।

रात को इस मंत्र का करें जाप

शुक्रवार की रात को मन ही मन ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान हो सकती हैं।

मां लक्ष्मी को लौंग अर्पित करें

कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में लौंग का जोड़ा अर्पित करें। इसके बाद सुबह लौंग को पर्स या तिजोरी में रख दें।

शुक्रवार की रात दीपक जलाएं

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार की रात उनकी मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही, उनकी पूजा भी करें और खीर का भोग लगाएं।

धन की देवी के पास ये पत्थर रखें

शुक्रवार की रात को मां लक्ष्मी के पास हकीक का पत्थर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

इस स्तोत्र का पाठ करें

शुक्रवार की रात को कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी आप कर सकते हैं। इस स्तोत्र का पाठ करने से धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर

शुक्रवार के उपायों से जुड़ी जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि शुक्रवार की रात क्या करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मध्य जून में करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले, मिथुन में होगा दो ग्रहों का तांडव