हिंदू धर्म में धन की देवी माता लक्ष्मी को माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा होती है उसकी झोली भरने में समय नहीं लगता।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन पूरे नियमानुसार से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती और इनकी कृपा बरसती है।
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह या शुक्रदेव से संबंधित माना गया है। आपको बता दें कि शुक्रदेव को सुख-शांति का कारक माना जाता है।
आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा आपके ऊपर बरसे, तो शुक्रदेव का मंत्र 'ओम शं' शुक्राय नमः' का 108 बार जाप करें।
कभी भी गंदगी में माता लक्ष्मी और शुक्र देव का वास नहीं होता है। ऐसे में पूजा स्थल को अच्छे से साफ-सुथरा रखें।
कभी भी गंदगी में माता लक्ष्मी और शुक्र देव का वास नहीं होता है। ऐसे में पूजा स्थल को अच्छे से साफ-सुथरा रखें।
इस दिन सफेद रंग की चीजों का दान करें। आप चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी जी कृपा बरसेगी।
इसके अलावा इस दिन चीटियों या गायों को आटा खिलाने से माता लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा बरसती है और काफी धन मिलता है।
माता लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें।