विष्णु पुराण में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें व्यक्ति को अपने पूरे जीवन में कभी भी नहीं बेचना चाहिए।
विष्णु पुराण में कहा गया है कि अगर कोई इन चीजों को बेच देता है तो उसे अपनी जिंदगी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। गाय का दूध बेचना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से बचना चाहिए।
विष्णु पुराण की मानें तो गाय का दूध केवल उसके बछड़े के लिए ही होता है। मुनाफे के लिए गाय का दूध बेचने वालों को पाप लगता है।
ज्यादातर लोग फायदे के लिए गाय और भैंस का दूध बेचते हैं। ऐसे में आप गाय के दूध से होने वाली कमाई को कुछ अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं।
ज्यादातर लोग फायदे के लिए गाय और भैंस का दूध बेचते हैं। ऐसे में आप गाय के दूध से होने वाली कमाई को कुछ अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं।
विष्णु पुराण में कहा गया है कि गुड़ खुशहाली का प्रतीक होता है। इस वजह से आपको इसे बेचने की गलती नहीं करनी चाहिए।
अगर कोई गुड़ मांगता है तो उसे पैसों में नहीं, बल्कि खुशी-खुशी गुड़ दे देना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विष्णु पुराण में सरसों के तेल को लेकर भी कहा गया है कि इसे पैसों में नहीं बेचना चाहिए। यदि कोई तेल मांगता है तो उसे मुफ्त में दे देना चाहिए।