एनीमिया से लेकर आंखों की समस्या तक में रामबाण दवा है अरबी के पत्ते


By Hemraj Yadav27, Mar 2023 02:27 PMnaidunia.com

आंखों के लिए वरदान

आंखों के लिए अरबी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो विटामिन-ए में तब्दील होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अरबी के पत्ते मददगार साबित होते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अरबी के पत्ते का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

वजन कंट्रोल

अरबी के पत्ते में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैलोरी न के बराबर होती है। इसके लिए ये पत्ते बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदददगार साबित होते हैं।

एनीमिया में लाभकारी

अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबीन का स्तर सही रहता है।

एसिडिटी में फायदेमंद

पेट से जुड़ी समस्या में भी अरबी के पत्ते लाभकारी होते हैं। पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर तीन दिन तक कम से कम दो बार लें।

यौनशक्ति बढ़ाए

अरबी के पत्ते पुरुषों की यौनशक्ति बढ़ाने का भी काम करते हैं। इनमें सेक्सुअल समस्याओं का समाधान भी है और नपुंसकता से निजात दिलाने की ताकत भी।

जानिए स्किन के लिए कितना फायदेमंद है तरबूज का सेवन