शिक्षक से पीएम तक..मनमोहन सिंह के पास कितनी डिग्रियां हैं? जानिए


By Ritesh Mishra27, Dec 2024 03:03 PMnaidunia.com

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कल रात यानी 26 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया। वह दो बार देश के प्रधानमंत्री बने। मनमोहन सिंह केवल एक अच्छे राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और विचारक भी थे। चलिए जानते हैं कि मनमोहन सिंह कितने पढ़ें-लिखें हैं?

देश के सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मनमोहन सिंह देश के सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री माने जाते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था।

पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर

ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। इसके बाद 1957 में उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में टॉप रैंक हासिल कर इकोनॉमिक्स से ट्रिपोस पूरा किया।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी

साल 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की।

शोध

उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध 'India’s Export Trends and Prospects for Self-Sustained Growth' पर आधारित था।

विश्वस्तरीय शिक्षाविद

डॉ. मनमोहन सिंह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट थे, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाविद् और अर्थशास्त्री के रूप में पहचान बनाई।

प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया

डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया।

कई डिग्रियां

डॉ. मनमोहन सिंह के पास कई डिग्रियां और डॉक्टरेट उपाधियां हैं। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी दी गई हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह के जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कूड़ा समझकर न फेंके संतरे के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल