फल और सब्जियां हेल्थ के लिए अच्छे हैं लेकिन इनको मिक्स कर बनाया गया जूस सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
सोशल मीडिया पर सुझाए गये स्मूदी को आजमाने में सावधानी बरतें। इसके सेवन से आपकी किडनी खराब हो सकती है।
कभी भी फलों के साथ सब्जियों को मिक्स कर जूस ना बनायें। डॉक्टरों के मुताबिक इससे लिवर की समस्या हो सकती है।
आंवला, चुकंदर, पालक के साथ संतरा या मौसमी मिलाकर बनाया गया ड्रिंक, किडनी के लिए बहुत नुकसानदेह होता है।
लिवर, खुद शरीर को डिटॉक्स करता है, इसे डिटॉक्स करने की जरूरत नहीं होती। ऐसे किसी डिटॉक्स जूस के चक्कर में ना पड़ें।
फल और सब्जियां अलग-अलग खाएं इन्हें मिक्स न करें। सब्जियों को सब्जी की तरह खाएं, इनका जूस पीने की जरूरत नहीं।
सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है फलों को कच्चा खाना। लेकिन कभी-कभार आप इनका जूस भी पी सकते हैं।
सेब, चुंकदर और गाजर, जिसे ABC जूस कहते हैं, का जूस भी रोजाना न पिएं, कभी-कभी पी सकते हैं।