इन फ्रूट्स के छिलके हैं स्किन के लिए फायदेमंद


By Arbaaj10, Jun 2023 02:09 PMnaidunia.com

फ्रूट्स

फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते है ये सभी को पता है, लेकिन उनके छिलके भी स्किन के लिए रामबाण होते है।

छिलके

अगर आप भी स्किन की समस्या से जूझ रहे है या नेचुरल ग्लो पाना चाहते है, तो इन फ्रूट्स के छिलकों को ट्राई कर सकते हैं।

केला

केला सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है ये सब जानते है, लेकिन स्किन के लिए इसका छिलका भी फायदेमंद होता है। त्वचा पर सूजन और जलन होने पर उसके छिलके को लगा सकते है।

सेब

सेब के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी का मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होती है।

पपीता

त्वचा की रंगत बढ़ाने के लिए पपीते के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। पपीते के छिलके में पोटेशियम, विटामिन ए और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते है।

अनार

अगर आप झुर्रियों और पिंपल्स से परेशान है, तो अनार के छिलके को त्वचा पर लगाएं।

संतरा

संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चिंताओं से राहत देगी ये अच्छी आदतें, 21 दिन आजमा कर देखें