चिंताओं से राहत देगी ये अच्छी आदतें, 21 दिन आजमा कर देखें


By Sandeep Chourey10, Jun 2023 01:43 PMnaidunia.com

21 दिन करें ये काम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या के कारण तनाव में रहता है। तनाव से राहत पाने के लिए 21 दिन ये आदतें अपने व्यवहार में ले आएं।

ध्यान और योग

ध्यान और योग करने से मन शांत होता है और चिंता कम होती है। इसके लिए आप रोजाना कुछ मिनट ध्यान योग कर सकते हैं।

समय प्रबंधन

अधिक चिंता करने का एक कारण है कि अधिक काम और कम समय होता है, इसलिए अपने समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करें और अपने काम को क्रमबद्ध ढंग से करें।

नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम करने से शरीर की थकान दूर होती है, जो चिंता को कम करती हैं। आप 21 दिन तक रोज कुछ समय नियमित व्यायाम कर सकते हैं।

गहरी सांस लें

चिंता कम करने के लिए प्राणायाम या गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। ऐसा करके भी आप मन को शांत कर सकते हैं।

सकारात्मक सोच

आप अपने विचारों को सकारात्मक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने विचारों को बदलने के लिए अपने आसपास की अच्छी चीजों को ध्यान में रख सकते हैं।

समय पर सोना

समय पर सोने से नींद अच्छी आती है। रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। अच्छी नींद चिंता को कम करती है।

इन चीजों से दूरी

सोशल मीडिया और समाचार वेबसाइट्स पर अधिक समय बिताने से चिंता बढ़ती है। इसलिए आप इन्हें कम से कम उपयोग करने का प्रयास करें।

गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो काम आएंगे ये घरेलू टिप्स