Fruit Peel: इन फलों को छिलके सहित खाएं, शरीर को मिलेंगे दोगुना फायदे


By Hemraj Yadav24, Jan 2023 02:57 PMnaidunia.com

चीकू

चीकू को छिलके के साथ ही खााना चाहिए। इसके छिलके में विटामिन सी, एंटीआक्सीडेंट, पोटेशियम और आयरन होता है। यह स्किन और आंत को स्वस्थ रखता है।

नाशपाती

नाशपाती को छिलके सहित खाना चाहिए। नाशपाती के अंदर फाइबर और एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है, जो पेट के साथ स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

आलू बुखारा

आलू बुखारा को भी छिलके सहित खाना चाहिए। इसके छिलके में फाइबर और कई विटामिन मिलते हैं। इसलिए खाते समय इसका छिलका नहीं उतारे।

सेब

ज्यादातर लोग छिलका हटाकर सेब खाते हैं। सेब के छिलके में एंटीआक्सीडेंट और फाइबर भरपूर होता है। इसलिए सेब को छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

आड़ू

आड़ू को भी छिलके के साथ खाना चाहिए। इसके छिलके में एंटी आक्सीडेंट और कई विटामिन होते हैं। आड़ू को छिलका समेत खाने से डायटरी फाइबर मिलता है।

केला

केले का छिलका भी फायदे करता है, लेकिन इसे छिलके के साथ खाना आसान नहीं है। आप इसे छीलकर खा सकते हैं।

अनार

अनार में भरपूर आयरन होता है, लेकिन आप इसे छिलके सहित नहीं खा सकते। इसका छिलका कड़वा होता है, इसलिए इसे छिलका निकालकर ही खाना चाहिए।

संतरा

संतरे के छिलके में विटामिन सी, विटामिन बी 6, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम भरपूर होता है, लेकिन ये स्वाद में कड़वा होता है। इसलिए छिलका हटाकर खाएं।

कीवी

कीवी के छिलके में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसका छिलका खाने में परेशानी आ सकती है, इसलिए छिलका हटाने के बाद ही इसे खाना चाहिए।

Quinoa: डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है क्विनोआ