रतनजोत में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। रतनजोत का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना गया है।
रतनजोत का तेल बालों को मजबूत बनाने और झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
रतनजोत और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से बालों को बहुत फायदा पहुंचता है। बालों को घना और मुलायम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों में रतनजोत और तिल का तेल मिलाकर लगाने से कुछ दिनों में आपको फायदे दिखने लगेंगे।
जैतून और रतनजोत दोनों बालों के लिए फायदेमंद हैं। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते है।
एक कप सरसों का तेल लें। इसमें रतनजोत की 2 से 4 लकड़ी बारीख तोड़कर डालें। इसके बाद धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। तेल ठंडा हो जाए तो छानकर बोतल में रख लें।