इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते मोटापा एक आम समस्या बन गई हैं। हर वर्ग का व्यक्ति इस समस्या से परेशान है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों का सेवन करने के लिए बताने जा रहे हैं। जिनके सेवन से आप अपने शरीर का फैट कम कर सकते हैं।
विटामिन - सी से भरपूर संतरे से सेवन से हमारे शरीर का वजन तेजी से घटता है। इसमें मौजूद कैलोरी, फाइबर और विटामिन - सी वजन कम में मदद करता है।
शरीर का वजन कम करने के लिए आपको रोजाना नाश्ते में पपीते का सेवन फायदेमंद होता है।
केला हमारी इंस्टेंट एनर्जी का स्त्रोत है। वर्कआउट के तुरंत बाद इसको खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट वजन कम करते हैं
स्ट्रॉबेरी भी लो फैट फ्रूट की कैटेगरी में आता है। इसमें सोडियम और शुगर की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होने से ये हमारे शरीर का वजन कम करता है।
गर्मियों के मौसम में मिलने वाले तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है। वही इस फल में कैलोरी कम होने से इसका सेवन करने से वजन घटने लगता है।
फाइबर से भरपूर सेब का सेवन वजन कम करने में लाभदायक होता है।