दांतों को चमकाने के लिए खाएं ये 3 फल


By Arbaaj22, Jun 2025 11:08 AMnaidunia.com

दांतों को चमकदार रखने के लिए ब्रश करने के अलावा फल का भी सेवन करना चाहिए। कुछ फलों को खाने से दांत मोती जैसे चमकदार बनते हैं।

दांतों के लिए फल

फल में मौजूद तत्व दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं। फल का सेवन करने से दांतों से जुड़ी समस्या दूर और दांतों की सफाई होती है।

तीन फल खाएं

अगर आप दांतों को मजबूत और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो तीन फलों का सेवन करना चाहिए। आइए उन फल के नाम जानते हैं-

सेब खाएं

सेब खाने से दांतों की अच्छे से सफाई होती है। दरअसल, सेब में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण दांत चमकदार बनते हैं।

संतरा खाएं

दांतों को चमकदार बनाने के लिए संतरा भी खा सकते हैं। संतरे में विटामिन-सी होता है, जो दांतों के मसूड़ों को भी मजबूत करता है।

स्ट्रॉबेरी खाएं

स्ट्रॉबेरी का स्वाद काफी बेहतरीन होता है। इस फल को खाने से न केवल जीभ का स्वाद बढ़ता है बल्कि दांतों की लाइफ भी बढ़ती है, क्योंकि इसमें मैलिक एसिड होता है, जो दांतों को चमकदार बनाता है।

दांत रहेंगे मजबूत

अगर आप इन तीन फलों का सेवन करते हैं, तो आपके दांतों की गंदगी साफ और दांतों को मजबूती मिलती है। साथ ही, मसूड़ों को भी लाभ मिलता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या डायबिटीज एक्सरसाइज से कम होता है?