स्क्रीन को ज्यादा समय तक देखने की वजह से लोगों की आंखों पर तनाव बढ़ जाता है, जिसके चलते आंखों की रोशनी भी प्रभावित होती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए आपको इन फलों के बारे में बता देते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आड़ू खाने की सलाह दी जाती है। आड़ू में फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए अच्छे होते हैं।
गाजर में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा भी गाजर के कई फायदे शरीर को मिलते हैं।
कीवी एक ऐसा फल है, जिसका प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी कीवी मदद करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको पपीता को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। पपीते में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो आंखों के लिए अच्छा है।
एवोकाडो को भी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर एवोकाडो का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
संतरे में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। संतरे का जूस शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।