खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के वजह आपका डाइट प्लान होता हैं। आइए जानते हैं किस फल के सेवन से बढ़ता है वजन?
मोटापे को अगर समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह परेशानी की वजह भी बन सकता हैं। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए।
एवोकाडो वजन बढ़ाने का काम करता है, यह एक हाई कैलोरी फ्रूट होता हैं जिसमें 100 ग्राम में 160 कैलोरी पाई जाती हैं।
अंगूर में मिठास और फैट दोनों ही अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। 100 ग्राम अंगूर में करीब 70 कैलोरी और 16 ग्राम चीनी हो सकती हैं। ऐसे में नियमित रूप से अंगूर का सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ता हैं।
आम वजन बढ़ाने वाले फलों में गिना जाता हैं। 1 कप आम के टुकड़ो में करीब 100 कैलोरी पाई जाती है, जो ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट होता हैं।
वजन बढ़ाने के लिए केला एक बढ़िया फ्रूट माना जाता हैं। केले में अच्छी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो वजन को काफी तेजी से बढ़ाती है।
किशमिश और मुनक्के के ज्यादा सेवन से भी वजन तेजी से बढ़ने लगता हैं। एक कप किशमिश में करीब 500 कैलोरी पाई जाती है।
फलों का सेवन वैसे तो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं। ऐसे में जरूरत के हिसाब से ही इन चीजों का सेवन करें।