अरबी नहीं खाने वाले इसके फायदे सुनकर चौंक जाएंगे


By Prakhar Pandey16, Jun 2023 11:04 AMnaidunia.com

पसंद

अकसर लोगों को अरबी पसंद नहीं होती हैं। आइए जानते हैं अरबी के ऐसे फायदों के बारे में जिससे ज्यादातर लोग बेखबर होते है।

पोषक तत्व

अरबी में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C, कॉपर, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आंखों की रोशनी

अरबी का सेवन आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता हैं। इसमें पाए जाने वाला विटामिन और मिनरल्स आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

शुगर लेवल

अरबी के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही इसमें स्टार्च भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, अरबी खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता हैं।

इम्यूनिटी

अरबी एक इम्यूनिटी बूस्टर भी होता हैं। इसमें अच्छी मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते है।

वजन

वजन घटाने में भी अरबी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। अरबी पाचन क्रिया की प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं जिससे आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती हैं।

कोलेस्ट्रॉल

अरबी एक हाई फाइबर फूड है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता हैं। इसमें पाए जाने वाला पोटेशियम स्ट्रेस में राहत और हार्ट रेट को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।

एंटीऑक्सीडेंट

अरबी एक हाई फाइबर फूड है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता हैं। इसमें पाए जाने वाला पोटेशियम स्ट्रेस में राहत और हार्ट रेट को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वजन कम करने में मदद करेगा करौंदा, इस तरह करें सेवन