पूरे शरीर में दुखने के क्या कारण हैं?


By Ritesh Mishra07, Mar 2025 12:20 PMnaidunia.com

कई बार कुछ लोगों के पूरे शरीर में दर्द रहता है, जिसके कारण किसी भी काम में मन नहीं लगता है। बॉडी में पेन थकान और कमजोरी के कारण भी हो सकता है।

पूरा शरीर दुखने का कारण

आज हम इस लेख में जानेंगे कि पूरे शरीर में दर्द होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

कमजोरी या न्यूट्रिशन की कमी

शरीर में दर्द होने के पीछे विटामिन डी, विटामिन बी12, कैल्शियम और आयरन की कमी से मांसपेशियां में दर्द हो सकता है।

पानी की कमी से बॉडी पेन

शरीर में पानी की कमी से बॉडी पेन हो सकता है। पानी की कमी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित करता है, जिससे मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है।

तनाव और थकान से बॉडी पेन

शरीर में दर्द होने के पीछे ज्यादा तनाव लेना भी हो सकता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है।

वायरल इंफेक्शन के कारण बॉडी पेन

कई बार पूरे शरीर में दर्द होने के पीछे वायरल इंफेक्शन या फ्लू भी हो सकता है। ऐसे होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

क्रोनिक फटीग सिंड्रोम के कारण बॉडी पेन

पूरी शरीर में दर्द होने के पीछे क्रोनिक फटीग सिंड्रोम हो सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पूरे समय थकान महसूस होती है।

अगर दर्द लगातार बना रहे या ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

मोटापे से लेकर हाई Sugar Level में फायदेमंद है यह सफेद चीज