मानसून में बढ़ जाता हैं फंगल इंफेक्शन, अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय


By Prakhar Pandey02, Aug 2023 08:45 AMnaidunia.com

मानसून

मानसून के सीजन में फंगल इंफेक्शन होना बेहद आम बात होती है। आज हम आपको बताएंगे फंगल इंफेक्शन होने पर अपनाएं जाने वाले आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

फंगल इंफेक्शन

मानसून के दिनों में कपड़े पर्याप्त धूप न मिलने के चलते सूख नहीं पाते जिसके चलते उन्हें पहनने पर स्किन संबंधी परेशानियां होती है।

आयुर्वेदिक उपाय

बरसात के मौसम में शरीर में क्लेद की मात्रा ज्यादा हो जाती हैं जिसके चलते रक्त दूषित हो जाता है। इसी के चलते शरीर को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं।

नमी

नमी के चलते फंगल संक्रमण होने पर नारियल के तेल का उपयोग करना चाहिए। नारियल का तेल फंगल इंफेक्शन के खिलाफ बेहद प्रभावशाली होता हैं।

आहार

इस सीजन में मौसम को शुद्ध, फ्रेश और गर्म भोजन व पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। भोजन के अंदर तेल की कम से कम मात्रा में उपयोग ही करें।

पानी

इस मौसम में धनिया, जीरा, सोंठ आदि का पानी उबालकर पीना बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी सही होता हैं।

हल्दी दूध

हल्दी दूध सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। मानसून के सीजन में हल्दी का पानी और हल्दी वाला दूध पीने से शरीर स्वस्थ और मस्त रहता है।

संक्रमण

फंगल इंफेक्शन होने पर अपने कपड़ों अलग से सुखाएं। अलग साबुन और टॉवेल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आप सावधानियां बरतेंगे तो फंगल इंफेक्शन की नौबत भी नहीं आएगी।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कई बीमारियों का इलाज है निरंजन फल