साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर अब तक पूरी तरह से बॉलीवुड का सिनेमा पर राज रहा है। यह साल सीक्वल फिल्मों से भरा हुआ था। आइए जानते हैं इस साल रिलीज हुई सीक्वल फिल्मों का हाल।
2012 में आई ‘ओह माय गॉड’ की सीक्वल ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में उठाए गए बोल्ड और जरूरी मुद्दे को लेकर क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी सराहना की थी।
11 अगस्त को गदर 2 और ओएमजी 2 एक ही दिन पर रिलीज की गई थी। गदर 2 ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स धुआ कर दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से अधिक कमाई की है।
आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 भी फैंस को काफी पसंद आई थी। अगस्त के महीने में रिलीज हुई ड्रीम गर्ल 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फुकरे 3 को भी फैंस का काफी प्यार मिला रहा है। मूवी ने अपने रिलीज से लेकर अब तक सिर्फ 4 दिनों में 43 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है।
17 नवंबर को रिलीज हो रही खिचड़ी 2 भी अपने कॉमेडी कंटेंट के चलते बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। इस फिल्म का पहला पार्ट 2010 में आया था।
सलमान खान स्टारर टाइगर 3 भी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। टाइगर फिल्म फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है।
2023 को सीक्वल का साल भी कहा जा रहा है। बॉलीवुड के इतिहास में शायद 2023 अब तक पहला ऐसा साल हैं जब इतनी सीक्वल फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। साथ ही, सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी कर रही है।