इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों की कतार लगी हुई हैं। बता दें कि अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही हैं।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को हुई थी। फिल्म आज भी करोड़ों में कमाई करती नजर आ रही है।
गदर 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज हुई थी, लेकिन गदर 2 का सिनेमाघरों में आज भी जलवा कायम है।
फिल्म को रिलीज हुए पूरे 39 दिन होने वाले है, लेकिन गदर 2 बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं हो रही हैं। फिल्म ने 39वें दिन 60 लाख से अधिक कमाया था।
बता दें कि फिल्म ने रविवार के दिन 1 करोड़ के आंकड़े को भी छुआ था। इतने दिन होने के बाद भी फिल्म करोड़ों का आंकड़ा छू रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अब तक लगभग 520 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है।
गदर 2 साल 2023 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की शानदार कमाई की थी।
गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा, मनीषा वाधव और लव सिन्हा जैसे सितारे हैं।