18 जनवरी को गजकेसरी योग बनेगा। यह योग 20 जनवरी को सुबह 8.53 को समाप्ता होगा।
18 जनवरी के दिन चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जहां देवगुरु बृहस्पति पहले से मौजूद है। चंद्रमा और बृहस्पति की युति से यह शुभ योग बनेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग बृहस्पति और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण बनता है। योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
गजकेसरी योग से मेष राशिवालों को आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपका तनाव कम हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में खुश रहेंगे।
मिथुन राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। अगर व्यापार करते हैं तो बड़ी सफलता मिलेगी। पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों के लिए बहुत शुभ समय है।
जीवन में शुभ समय की शुरुआत होगी। समय बहुत आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का नाम बढ़ता रहेगा।
सफलता का समय शुरू हो जाएगा। हर प्रकार से झंझट से मुक्त हो जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से बहुत लाभ होगा।