3 दिन बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, भाग्य का मिलेगा साथ


By Ayushi Singh21, Mar 2025 10:52 AMnaidunia.com

चंद्रमा के मकर राशि में जाने से गुरु के साथ गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं,जिसके कारण 3 राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है-

गजकेसरी राजयोग

पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 24 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेगा, जहां पर 26 मार्च को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग 26 मार्च तक बना रहेगा।

चंद्रमा तेजी से करता है राशि परिवर्तन

नवग्रह में से चंद्रमा एक ऐसा ग्रह से जो तेज गति से चलता है, वह एक राशि में ढाई दिन तक ही रहते हैं जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनने पर शुभ व अशुभ योगों का निर्माण करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। साथ ही, नया व्यापार शुरू करने पर खूब लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को संतान की तरफ से खुशियां मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही, जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और संतान के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

3 दिन बाद इन 3 राशियों का बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दांत पर दांत चढ़ना इन बातों का होता है संकेत