आज के समय में कई लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं।
विटामिन डी शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। ये हमारी बॉडी में हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है।
खानपान की गलत आदतों और धूप न लेने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। आज के समय में 4 में से 3 लोग इससे पीड़ित हैं।
यदि मैग्नीशियम की कमी आपके बॉडी में है तो विटामिन डी को सही तरीके से असर नहीं करती है। ऐसे में दवा लेने से पहले मैग्नीशियम की जांच कर लें।
हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए विटामिन डी अच्छा सोर्स माना गया है। इसी तरह से मैग्नीशियम भी होता है। यह हड्डियों की बनावट और ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है।
जिन लोगों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी है उन्हें विटामिन डी की दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दवाओं को लेने से किडनी रोग हो सकता है।
यदि आपको भूख कम लगती है और हमेशा थकान बनी रहती है। साथ ही जोड़ों में भी दर्द रहता है तो ये इसके संकेत हो सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।