जल्द ही बाबा भोलेनाथ का महीना सावन की शुरुआत होने जा रही है। इस बार कई शुभ योगों में यह महीना रहेगा। भोलेनाथ अपार धन देने के लिए तैयार हैं।
वहीं, यदि दो ग्रह एक साथ आ जाए तो उसे हम युति कहते हैं और राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही मन के कारक चंद्रमा और गुरु के 29 जुलाई को मेष राशि में आने से गजकेसरी योग बनेंगे।
इससे पहले धन के कारक कहे जाने वाले गुरु पहले से ही मेष राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान हैं। ऐसे में गुरु चंद्रमा की युति से राजयोग बनेगा। इससे 4 राशियों को फायदा मिलेगा।
आपकी राशि में गजकेसरी योग का बनना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
गजकेसरी योग का बनना सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। समय समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होने की उम्मीद है।
मकर राशि वालों के लिए गजकेसरी योग का निर्माण हो सकता है। आय में वृद्धि के साथ नए स्रोत भी बनने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
धनु राशि वालों के लिए भी यह युति काफी लाभदायक हो सकता है। संतान से संबंधित कोई भी शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।