वास्तु शास्त्र में किचन को घर का महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान माना जाता है। रसोई में कुछ चीजों का खत्म होना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।
किचन में 2 ऐसी चीजें होती हैं, जिनका खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर घर में ये चीजें खत्म हो जाएंगी तो आर्थिक स्थिति और किस्मत पर बुरा असर पड़ता है।
ज्यादातर सभी किचन में सरसों का तेल रखते हैं। सब्जी बनाने से लेकर कई अन्य तरीके से इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। खैर, सरसों के तेल को बिल्कुल खत्म होने से पहले ही बाजार से खरीद लेना चाहिए।
सरसों के तेल का संबंध न्याय के देवता शनि से होता है। यही कारण है कि घर में कभी भी सरसों के तेल को बिल्कुल खत्म नहीं होने देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सरसों का तेल खत्म होने पर व्यक्ति को शनि के प्रकोप को झेलना पड़ता है। बता दें कि शनिदेव के नाराज होने पर व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक समस्या दस्तक देती है।
कुछ लोग आटे से जुड़ी गलती करते हैं। आटे का बर्तन बिल्कुल खाली होने के बाद नहीं भरना चाहिए। इस बर्तन को खाली होने से पहले ही भर देना सही होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आटे का बर्तन पूरी तरह से खाली होने पर धन हानि होती है। इसके साथ ही, आर्थिक मामलों में व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
किचन में कुछ चीजों को भूलकर भी खत्म न होने दें। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ