Ganesh Chaturthi 2023: मनोकामनाएं पूरी करने के लिए पढ़ें यह कथा


By Sahil14, Sep 2023 03:11 PMnaidunia.com

गणेश चतुर्थी 2023

गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक चलता है। इस साल यह उत्सव 19 सितंबर से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है।

कथाओं का पाठ

धार्मिक मान्यता है कि कथाओं और पुराण का पाठ करने से काफी लाभ मिलते हैं। आज बात कर रहे हैं कि भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी पर किस कथा का पाठ करना चाहिए।

दूर होंगे विघ्न

अगर आप अपने जीवन के सभी विघ्न से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ‘श्री गणेश पुराण’ का पाठ करें। दरअसल, इस पुराण में गणपति जी के जन्म की पूरी कहानी होती है।

कथा का संदेश

इस कथा का पाठ करते समय भक्तों को विशेष संदेश भी मिलता है। 'श्री गणेश पुराण' को सुनने मात्र से गणपति बप्पा की भक्ति और विश्वास के साथ कार्य करने का संदेश मिलता है।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन और श्रद्धा भावना के साथ गणेश पुराण का पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन और श्रद्धा भावना के साथ गणेश पुराण का पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।

गणेश चतुर्थी के दिन पाठ

गणेश भक्तों को पता होगा कि गणेश चतुर्थी के दिन इस कथा का पाठ होता है। इस दौरान भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ ही कथा को बड़े ध्यान से सुनते हैं।

गणेश पर भरोसे के साथ

पाठ ज्योतिष में कहा गया है कि ‘श्री गणेश पुराण’ का पाठ पूरे विश्वास के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से गणपति बप्पा की कृपा पाने में भी मदद मिलती है।

कथा पर दें पूरा ध्यान

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ‘श्री गणेश पुराण’ का पाठ करने के दौरान भगवान का ध्यान जरूर करें। इस कथा को सुनने मात्र से कष्टों से छुटकारा मिलता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऐसे 5 लोगों से नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी, हमेशा रहती है धन की किल्लत