आज यानी 19 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता है कि इन 10 दिनों के दौरान गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज बात कर रहे हैं कि अलग-अलग राशि के लोगों को भगवान गणेश की पूजा कैसे करनी चाहिए।
इस राशि वालों को अपने घर में गणपति बप्पा की लाल रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इसके अलावा, चतुर्थी के दिन लड्डू या गुड़ का भोग लगाएं।
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए वृषभ राशि के जातकों को अपने घर पर हल्के नीले रंग के गणपति बप्पा को स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।
ज्योतिष के मुताबिक, कर्क राशि के जातकों को चांदी के रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इसके साथ ही, भगवान का श्रृंगार भी चांदी के गहनों से ही करें।
ज्योतिष के मुताबिक, कर्क राशि के जातकों को चांदी के रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इसके साथ ही, भगवान का श्रृंगार भी चांदी के गहनों से ही करें।
सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को अपने घर में लाल या नारंगी रंग की गणपति बप्पा की मूर्ति लानी चाहिए। पूजा में भी इसी रंग के फूलों का प्रयोग करना शुभ होता है।
गणेश चतुर्थी पर तुला राशि के जातकों को पीले रंग की मूर्ति घर लानी चाहिए। वहीं, कन्या राशि वालों को हरे या पीले रंग की मूर्ति घर लाकर पूजा करनी चाहिए।
मकर राशि के जातकों को अपने घर में नीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। वहीं, कुंभ राशि वाले नीले के अलावा बंगनी रंग की मूर्ति भी लेकर आ सकते हैं।
गणपति बप्पा की पीले रंग की मूर्ति भी बेहद शुभ होती है। धनु और मीन राशि के जातकों को इस रंग की मूर्ति घर लेकर आनी चाहिए।