7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए लोग उनकी मूर्ति की स्थापना करके पूजा करते हैं और फिर पवित्र जल में विसर्जन करते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन घर में कुछ शुभ चीजों को लाना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 4 चीजें ऐसी हैं, जिन्हें घर ले आने से गणपति बप्पा मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।
भगवान गणेश को दूर्वा घास बहुत पसंद है। इसलिए आपको गणेश चतुर्थी के दिन घर पर दूब यानी दूर्वा घास को लेकर आना चाहिए।
भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी के दिन उन्हें मोदक का भोग लगाया जाता है।
भगवान गणेश को सिंदूर भी प्रिय है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन उन्हें सिंदूर का तिलक लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से गणपति बप्पा आपकी झोली भर देंगे।
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान गणेश को देसी घी बहुत पसंद है। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन उन्हें देसी घी का भोग भी लगाया जाता है।
गणेश चतुर्थी के दिन कुछ शुभ चीजों को घर लाएंगे तो गणपति बप्पा मेहरबान होंगे। इतना ही नहीं, उनकी कृपा से व्यक्ति की तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि गणेश चतुर्थी के दिन किन चीजों को घर लाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ