मेन गेट पर लगाएं गणेश जी की तस्वीर, होगी तरक्की


By Prakhar Pandey03, Jun 2024 03:29 PMnaidunia.com

विघ्नहर्ता गणपति बप्पा

गणेश जी को किसी भी शुभ काम में सबसे पहले याद किया जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

घर का मुख्य दरवाजा

घर का मुख्य दरवाजा बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इसके लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनको अपनाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

मुख्य द्वार पर लगाएं गणेश जी की तस्वीर

वास्तु के नियमों के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घर में आती है खुशहाली

गणेश जी की तस्वीर मुख्य दरवाजे पर लगाने से घर में खुशहाली आती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

नेगेटिविटी होती है दूर

मुख्य द्वार पर गणपति बप्पा की मूर्ति लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसके साथ ही परिवार के लोगों पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है।

वास्तु दोष होता है दूर

घर में वास्तु दोष होने पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं और कार्यों में मन नहीं लगता है, इससे छुटकारा पाने के लिए मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं।

सिंदूरी रंग की तस्वीर लगाएं

मुख्य दरवाजे पर तस्वीर लगाते समय रंग का भी ध्यान देना चाहिए, इसके लिए सिंदूरी रंग की तस्वीर बहुत शुभ मानी गई है। इसके साथ ही तस्वीर को इस प्रकार लगाना चाहिए कि उसका मुख अंदर की ओर हो।

घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की मूर्ति लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

जून में इन 2 दिन करें शनि की भक्ति, सात पीढ़ी तक नहीं आएगी गरीबी