आने वाला महीना जून में दो दिन ऐसे हैं जो शनि देव को पूरी तरह से समर्पित है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जिनके ऊपर उनकी साढ़े साती और ढैया चल रही है।
ऐसे में इन दोनों दिनों में क्या करना चाहिए उसके बारे में हम आपको आज विस्तार से बताते हैं। आइए जानते हैं उन दो तारीखों के बारे में।
सबसे पहले तारीख 6 जून 2024 है जिस दिन ज्येष्ठ अमावस्या है और इस दिन शनि जयंती भी रहेगा। यह दिन साढ़े साती वालों के लिए शुभ होने वाला है।
इसके बाद आती है जून में शनि के वक्री होने की तारीख। शनि देव का वक्री चाल चलना कई राशियों के लिए मुश्किल भरा भी साबित हो सकता है।
बता दें कि 29 जून को शनि वक्री होने वाले हैं। ऐसे में आपको बता दें कि मकर, कुंभ और वृश्चिक राशि वालों को शनि को तेल अर्पित करना चाहिए।
हरेक शनिवार हनुमान के सामने सरसों तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही तेल का दान करना चाहिए।
6 जून और 29 जून को आप पीपल पेड़ की पूजा करते हैं तो यह आपके लिए लकी साबित हो सकता है। साथ ही हर शनिवार शमी के पेड़ की पूजा करें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।