भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। माना जाता है कि गणपति की विधिवत पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
माना जाता है कि बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन है। इस दिन मंगलमूर्ति की विशेष पूजा की जानी चाहिये।
भगवान गणेश को पूजा के दौरान दुर्वा अर्पित करने से धन की प्राप्ति होती है।
माना जाता है कि भगवान गणेश को सिंदूर प्रिय है। सिंदूर में हल्दी मिलाकर गणेशजी को अर्पित करने से शुभ फल मिलता है।
भगवान गणेश को मोदक अर्पित करने से भी धन की प्राप्ति होती है।
संकटों से मुक्ति पाने के लिए भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करना चाहिये।
भगवान गणेश को दुर्वा के अलावा शमी की पत्तियां भी चढ़ाना चाहिये।