टाइगर श्रॉफ के करियर की 5 बिग फ्लॉप फिल्में


By Prakhar Pandey25, Oct 2023 11:32 AMnaidunia.com

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में हीरो फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आइए जानते हैं टाइगर के करियर के 6 बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

एक्शन हीरो

टाइगर एक एक्शन हीरो हैं, फैंस को उनकी फिल्में भी काफी पसंद आती है। लेकिन करियर की शुरुआत से ही गलत फिल्मों की च्वाइस के चलते उन्हें फ्लॉप फिल्मों का सामना भी करना पड़ा है।

गणपत

टाइगर श्रॉफ स्टारर गणपत एक डिस्टोपियन एक्शन फिल्म हैं। मूवी में टाइगर गणपत के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को रिलीज हुए महज 1 हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।

हीरोपंती 2

हीरोपंती 2 एक फ्रेंचाइजी फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। टाइगर की एक और फिल्म भी इसी प्रकार बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

साल 2019 में रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड में अनन्या पांडे ने भी डेब्यू किया था।

मुन्ना माइकल

2017 में रिलीज हुई टाइगर की मुन्ना माइकल भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में टाइगर के साथ निधि अग्रवाल नजर आई थी।

अ फ्लाइंग जट्ट

2016 में रिलीज हुई अ फ्लाइंग जट्ट एक सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर टाइगर की यह फिल्म भी बुरी तरह पिटी थी।

शानदार कलाकार

ऐसा नहीं हैं कि टाइगर ने करियर में अच्छी फिल्में नहीं दी हैं। टाइगर हीरोपंती, वॉर और बागी सीरीज में सुपर हिट रहे हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हॉलीडे पर भी नहीं चला फिल्म 'गणपत' का सिक्का, इतनी हुई कमाई