Garland Pose रोजाना किन 5 लोगों को करना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan08, Apr 2025 12:24 PMnaidunia.com

Garland Pose को मलासन भी कहा जाता है। इस योगासन को रोजाना करने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

पाचन संबंधित समस्या वाले लोग

जिन लोगों को अक्सर पाचन संबंधित समस्याएं रहती है। उन्हें मलासन का नियमित अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है।

लगातार बैठने वाले लोग

जो लोग लंबे समय तक बैठकर ऑफिस या अन्य कार्य करते हैं, उन्हें मलासन का जरूर अभ्यास करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं करे

मलासन को करने से पेल्विक हिस्से पर असर पड़ता है। इसलिए, इसे गर्भावस्था के दौरान करना फायदेमंद माना जाता है।

मोटे लोगों के लिए फायदेमंद

इस अवस्था में बैठने से शरीर की कैलोरी को बर्न करने में मदद मिल सकती है। जिसके वजह से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

कमर दर्द वाले लोग

जिन लोगों को अक्सर रीढ़ की ह्ड्डी और कमर दर्द की शिकायत होती है, उन्हें मलासन का अभ्यास करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको शरीर में किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

दही में मिलाएं 1 चीज, डैंड्रफ भगाने का तरीका पूछेंगी सहेलियां