शुगर में लहसुन खाने के फायदे


By Sahil05, Jul 2024 08:00 AMnaidunia.com

लहसुन खाने के फायदे

आयुर्वेद में लहसुन को बेहतरीन औषधि माना जाता है। सर्दियों से लेकर हर मौसम में इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर का बीमारियों के खतरों से बचाव करते हैं। डायबिटीज में भी लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।

डायबिटीज मरीज के लिए लहसुन

शुगर के मरीजों को लहसुन खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में लहसुन खाने से पेशेंट की ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर रहेगा नियंत्रित

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए रोजाना लहसुन खाएं। दरअसल, लहसुन एक ऐसा हर्ब है जिसे बेहतरीन औषधि माना जाता है।

एसिडिटी से छुटकारा

डायबिटीज के मरीजों को पेट में गैस बनना, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लहसुन खाना फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो लहसुन का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

लहसुन का सेवन करने का तरीका

डायबिटीज के मरीज रोजाना 3 से 4 लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। इसे आप दाल में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा, सलाद के साथ भी लहसुन का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर

लहसुन खाने से पहले डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं, इस लेख को विशेषज्ञ की सलाह के तौर पर लेने की भूल न करें।

यहां हमने जाना कि लहसुन खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कान की खुजली से राहत पाने के घरेलू उपाय