हरी चीज खाने से हफ्ते भर में कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल


By Shivansh Shekhar02, Aug 2024 11:00 AMnaidunia.com

नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल

नसों में जब कोलेस्ट्रॉल जम जाता है तो ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने लगता है। ऐसे में हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है।

बीपी का बढ़ना

क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर लो या हाई होने लगता है। लेकिन यदि आप यहां बताई जा रही 5 हरी चीजें खाना शुरू कर दें तो आप बिना दवा के ही LDL कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकेंगे।

लहसुन का साग या चटनी

सबसे पहले आप लहसुन का साग या चटनी खाना शुरू कर दें। साथ ही कच्चे लहसुन को चबाकर या निगल कर खा लें। ये सुबह खाली पेट में करें।

मेथी साग से लाभ

हरी मेथी का साग अगर आपको मिले तो इसे खाएं वरना कसूरी मेथी को पानी में भिगोकर उसे किसी साग के साथ मिलाकर खाएं।

ग्रीन फल खाएं

हरा सेब या अमरूद फल के रूप में खाना शुरू कर दें। विटामीन सी से भरे ये फल हाई रफेज के साथ नसों की वसा को पिघला देगा।

सहजन खाने से लाभ

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप सहजन को डेली डाइट का हिस्सा बना लें। रोजाना सहजन की सब्जी और सूप का सेवन फायदा दिलाता है।

हरे मूंग का सेवन

स्प्राऊटेड हरे मूंग कच्चा ही खाएं हाई प्रोटीन और फाइबर खूब मिलेगा। यह चर्बी को पिघलाने का काम करता है। इसके सेवन से आप मजबूत बन सकते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कैल्शियम की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण