लहसुन का सेवन हम अक्सर अपने भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन यह कई बिमारियों के लिए घातक भी साबित हो जाता है।
लहसुन को किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं माना गया है। यह कई तरह के रोगों को ठीक करने में एक औषधि की तरह काम करता है।
एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक के गुण लहसुन में पाए जाते हैं, जो कई तरह के रोगों से लड़ने में सक्षम होता है और हमें उससे बचाता है।
लहसुन में जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई सारे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसलिए यह एक औषधि के समान है।
ऐसे तो लहसुन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता ही है, लेकिन यह कुछ बीमारियों पर जबरदस्त तरीके से वार करता है। आइए जानते हैं।
कच्चा लहसुन का सेवन करने से पेट में मौजूद कीड़े मर जाते हैं और अपच कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। इसका सेवन करना बेहतर माना गया है।
लहसुन से हार्ट अटैक के साथ-साथ दिल से जुड़ी हुई कई तरह की समस्याएं दूर होती है। इसका नियमित सेवन आपको इस तरह के रोगों से राहत दे सकता है।
लहसुन में मौजूद कई बायोएक्टिव मॉलिक्यूल्स कैंसर सेल्स को खत्म करने के साथ-साथ इसे फैलने से रोकने का काम भी करते हैं।