लहसुन में विटामिन बी, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को लंबा और मजबूत बनाते हैं।
लहसुन के रस में सेलेनियम और सल्फर पाए जाते हैं, जो बालों की मजबूती के लिए जिम्मेदार होते हैं।
अगर आप लहसुन का रस लगाएंगे तो इससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ेगी।
यदि आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो बालों में लहसुन का रस लगा सकते हैं। इसके 2-3 इस्तेमाल के बाद आपको फर्क नजर आएगा।
लहसुन का रस लगाने से डैंड्रफ और खुजली की समस्या दूर होती है।
लहसुन का रस बालों को प्रोटेक्ट करता है और डैमेज होने से भी बचाता है।
लहसुन की कलियों को ब्लेंड करके जूस बना लें। फिर इसमें नारियल का तेल मिलाएं और बालों पर लगाएं। 2 घंटे बाद धो लें।