लहसुन के पानी से कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल


By Prakhar Pandey28, Sep 2023 12:11 PMnaidunia.com

खराब लाइफस्टाइल

खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग आज कल कई समस्याओं से जूझ रहे है। कोलेस्ट्रॉल भी अनियमित खानपान से होने वाली समस्या की वजह से होता हैं। आइए जानते हैं लहसुन के पानी से कैसे कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल?

हाई कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आप हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और अन्य हार्ट डिजीज का शिकार हो सकते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन का इस्तेमाल भारत की लगभग सभी रसोई में किया जाता हैं। लहसुन की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतरीन होती है, इसके नियमित सेवन से गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

हेल्दी हार्ट

हार्ट को हेल्दी रखने में लहसुन का पानी बेहद फायदेमंद होता हैं। लहसुन में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो दिल से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ बेहद लाभकारी होते है।

ट्राइग्लिसराइड

लहसुन के अंदर मौजूद एलिसिन कंपाउंड खून से ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करता है। आप हार्ट की समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से सुबह लहसुन के पानी का सेवन कर सकते है।

कच्चा लहसुन

कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता हैं। 1 गिलास पानी के साथ कच्चे लहसुन की कुछ कलिया खा सकते है।

भुना हुआ लहसुन

जैतून के तेल में लहसुन की कलियों को भूनकर ठंडे हो जाने पर इसका सेवन करें। यह खाने में भी स्वादिष्ट लगता हैं, इसका इस्तेमाल आप दाल और सब्जी में भी कर सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह

लहसुन हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बेहद लाभकारी होता है। लेकिन, इसके सेवन से पूर्व डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हार्ट ब्लॉकेज से बचना है तो खाने में इन तेलों का करें सेवन